कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती स्थित टीनवाटांड की रहनेवाली एक बीए पार्ट वन की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की पहचान 19 साल की शिपू कुमारी के रूप में हुई है। शिबू कुमारी के पिता प्रकाश राम चतरा के रहनेवाले हैं। कोडरमा में परिवार के साथ रहकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शिपू की शादी हजारीबाग में तय हुई थी। 16 मार्च को सगाई थी। इसकी तैयारी चल रही थी, मगर बीच में ही सबकुछ खत्म हो गया। पुलिस का कहना है कि शिपू का प्रेम प्रसंग किसी लड़के के साथ चल रहा था। पुलिस को मिले चैट मैसेज के अनुसार, दानों के बीच रात करीब दो बजे तक बात भी हुई है। लड़की के मोबाइल फोन में लड़के का नंबर माई एवरीथिंग कर के सेव किया हुआ है। घटना के बाद पुलिस लड़के की पहचान में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.