प्रेमी संग शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, जमीन बेचकर 10 लाख देने का था सौदा
संवाददाता, अक्टूबर 1 -- यूपी के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। आरोपी पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों को हत्या के बाद जमीन बेचकर दस लाख रुपये देने का वादा किया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रतनपुरी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को मामले में लगाया था। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान और क्राइम ब्रांच प्रभारी मोहित चौधरी ने टीम के साथ मिलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.