प्रेमी संग शादी करने वाली युवती पर भाई का जानलेवा हमला
छपरा, जून 18 -- छपरा , हमारे संवाददाता। प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली एक शादीशुदा महिला पर उसके सगे भाई ने गुरुवार को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट के समीप हुई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसा थाना क्षेत्र के लतररिया गांव निवासी अनीशा सुरज साहनी की पत्नी बताई जाती है। कुछ दिनों पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। दोनों ने बाद में आपसी सहमति से विवाह कर लिया। शादी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए गुरुवार को अनिशा छपरा व्यवहार न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थी। बताया जाता है कि कोर्ट परिसर से बाहर निकलने के बाद हथुआ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.