बुलंदशहर, मई 3 -- नगर क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताया है। वीडियो में किशोरी ने चेतावनी दी है कि यदि उसके प्रेमी या उसके परिवार को परेशान किया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। गौरतलब है कि एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। किशोरी के लापता होने के बाद से ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे साजिश के तहत ले जाया गया है। नगर पुलिस जब दोनों की तलाश में जुटी थी, तभी रविवार को किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में किशोरी अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.