लखनऊ, अप्रैल 25 -- -घटना के बाद से आरोपी फरार, मृतका के भाई ने थाने में दी तहरीरलखनऊ,संवाददाता।रिंग रोड स्थित लालाबाग पैसेल में प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने प्रेमी पर महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।हरदोई के अतरौली स्थित हयातगंज निवासी नरेश ने बताया कि उनकी बहन नीलम सक्सेना (35) की शादी अतरौली के गौर निवासी संजय से हुई थी। करीब चार माह पहले नीलम अपने पति से अलग होकर अतरौली के कौड़िया निवासी संजय गौतम ऊर्फ कालासोना के साथ लखनऊ आ गई। वह रिंग रोड स्थित लालबाग पैलेस के एक खाली प्लाट में छोटी बेटी निधि और संजय गौतम संग यहीं पर रहने लगी। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने सोती महिला का गला घोंटकर की हत्या, आठ साल की बेटी बनी चश्मदीद नीलम की तीन बेटियां मायके में मामा के पास रहती थीं। छोटी बेटी निधि का आरोप है...