प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता, न्यायालय के बयान के बाद परिजनों को सौंपी गई
समस्तीपुर, जून 7 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव से बरामद एक अपहृत विवाहिता को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद किशनगंज रेल थाना पुलिस ने शनिवार को उसके प्रेमी के परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार,असम के धुबरी जिले के आईरन जोगला गांव की एक विवाहिता का मोबाइल फोन के माध्यम से मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए। विवाहिता के परिजनों ने इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस जांच प्रक्रिया मामले की जांच के दौरान किशनगंज रेल थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मथुरापुर थाना से संपर्क किया। इसके बाद मथुरापुर थाना के दरोगा लक्ष्मण सिंह ने महिला पुलिस बल के सहयोग से सारी गांव में छापेमारी कर विवाहिता को बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.