बाराबंकी, मार्च 28 -- सिरौली गौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक ईट भट्टे पर ईंट की पथाई के कार्य में मजदूरी करने आई युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 25 मार्च की रात साथ में ईंट की पथाई कर रहे छत्तीसगढ़ के जनपद महा समूह के थाना बागबारा के कुकड़ी गांव के रहने वाले राशिद यादव उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भाग ले गया है। काफी खोज बीन के बाद भी पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...