देवघर, जुलाई 2 -- देवघर। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठ नावाडीह गांव में सोमवार देर रात मां-बेटे की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में खुलासा कर लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतका की बड़ी बहू 19 वर्षीया शबाना खातून ने अपने मौसेरे भाई जो उसका प्रेमी भी है 19 वर्षीय इरशाद अंसारी के साथ मिलकर की थी। इरशाद पालोजोरी थाना के पारो गांव निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- देवघर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा- बहू ही निकली सास और देवर की कातिलहत्या का कारण बुधवार शाम एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 34 वर्षीया रूबेदा खातून और उसके 14 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ अंसारी की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की ग...