फफूंद (औरैया), फरवरी 9 -- यूपी के औरैया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने मनपसंद लड़के से शादी तय नहीं की तो एक युवती ने खुद के नागिन बनने की अफवाह उड़ा दी। इसके लिए उसने बाकायदा अपने बिस्तर पर सांप की केंचुल रखी और प्रेमी के साथ भाग निकली। पुलिस की जांच में भेद खुला तो परिजन भौचक रह गए। सोमवार को फफूंद क्षेत्र में एक युवती के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए उसके कमरे में परिजन गए तो देखा कि युवती के बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुल रखी थी। काले कलर की स्वेटर की अंदर से आधी केंचुल बाहर निकली थी। गले में पहनने वाला काला धागा, चूड़ी भी रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी बड़े सांप ने केंचुल छोड़ी हो। कुछ ही देर में यह बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.