कौशाम्बी, मई 7 -- सरायअकिल थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह प्रयागराज में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके न रहने पर उसकी पत्नी का कौशाम्बी थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि चार मई की शाम युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पति ने बताया कि उसने पहले कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक से मोबाइल पर बातचीत करती रही। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला चार बच्चों को छोड़कर फरार हुई है। पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए पत्नी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.