मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- बुढ़ाना। गांव लुहसाना से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ लाखों की नगदी व जेवरात भी ले गई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव लुहसाना निवासी विशाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी शादी अन्नु देवी निवासी गांव बापोली (हरियाणा) के साथ करीब 5 वर्ष पहले हुई थी। उसके 2 बच्चे, जिनकी उम्र करीब 2 वर्ष और 9 महीने है। दोनों बच्चे उसके पास घर पर है। 2 अप्रैल की रात्रि करीब 11 बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी अन्नु देवी को नितीश व उसके दो साथी बहला फुसलाकर ले गए है। अन्नु घर से 2.5 लाख रुपये और जेवरात भी साथ ले गई। विशाल ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की मांग की। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...