मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- बुढ़ाना। परिवार की नींव हिलाने और दिल दहला देने वाली घटना कस्बे की शफीपुर पट्टी में घटी है। यहां के निवासी नफीस की पत्नी नसीबा, सात बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गईं। इस घटना के सदमे में नफीस की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नफीस ने चार-पांच दिन पहले पत्नी के भागने पर कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई। वह चुपचाप गम में डूब गया। सदमे और मानसिक आघात से ग्रस्त हो गया। मंगलवार को उनका दिल बैठ गया और उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। सात बच्चों के पिता की अचानक मौत ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। परिजनों ने मृतक नफीस के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब सात बच्चे मां-बाप दोनों से वंचित हो गए हैं। यह घटना एक बार फिर सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और प्रेम संबंधों के दुष्परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स...