हाजीपुर, अप्रैल 6 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्यार के चक्कर में पड़ी नाबालिग लड़की अपने प्रेमी संग नगदी व गहने लेकर घर से फरार हो गई। मामला बरांटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इसको लेकर पीड़ित मां ने घटना को लेकर बरांटी थाने में आवेदन दी है। दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने लखनऊ गई थी। इधर बीच घर व बच्चों की देखरेख के लिए वह अपने पिता को घर पर रख कर गई थी। एक अप्रैल को सभी लोग रात्रि में खाना खाकर सो गए थे। 2 अप्रैल की सुबह जब पिताजी उठे तो देखा कि मेरी पुत्री उम्र लगभग 16 वर्ष अपने बिस्तर पर नहीं थी। आस-पड़ोस में खोजबीन करने के दौरान पता चला कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी संतोष राय के पुत्र शुभम कुमार मेरी बेटी को भगा कर ले गया है। जिसकी सूचना पिताजी ने फोन पर दी। जब हम लोग घर आए तब शुभम कुमार के घर जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.