संतकबीरनगर, मई 27 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर मंगलवार को घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पंचायत कर किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती का काफी समय से क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पिछले माह युवती का विवाह दूसरे स्थान पर कर दिया। विवाह के बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई। यह भी पढ़ें- शादी की जिद पर अड़ी युवती का प्रेमी की चौखट पर हंगामा, बमुश्किल समझाकर लौटाया ग्रामीणों के अनुसार विवाहिता ससुराल से मोबाइल फोन के जरिए प्रेमी के संपर्क में रहती थी। गत दिन पूर्व वह मायके आई...