गोरखपुर, मई 23 -- सहजनवां, सहजनवा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। युवती के भाई ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया गया कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। शुक्रवार को वह अपनी मां और बहनों के गहने तथा चार हजार रुपये नकद लेकर घर से चली गई। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां से उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवती नकदी व आभूषण लेकर घर से हुई फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...