फिरोजाबाद, मार्च 29 -- एटा की युवती के प्रेम संबंध अपने रिश्ते के चाचा के साले अर्थात मामा से हो गए। शादी के बाद विवाहिता ने फिरोजाबाद आकर पति को परेशान करना शुरू कर दिया। कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पति उसके लायक नहीं और घरवालों ने प्रेम संबंधों के चलते ही उसकी शादी उससे कर डाली थी। इसके बाद विवाहिता मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ मैनपुरी भाग गई। प्रेमी अब इंस्टाग्राम से आपत्तिजनकर फोटो पति को भेज रहा है। विवाहिता को भगाने एटा के एक दंपति का भी हाथ है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिरोजाबाद के थाना उत्तर के टापा खुर्द कोटला रोड निवासी युवक की शादी एटा के शीतलपुर निवासी युवती के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल आते ही विवाहिता ने कह दिया कि उसके प्रेम संबंधों के चलते ही परिवार के लोगों ने उसकी श...