बिजनौर, जनवरी 28 -- परिजनों को सोता छोड़ एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के गायब होने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। संभावित जगहों पर तलाश करने पर भी युवती का कोई पता नही चला। युवती के पिता ने ग्राम जाफ्तानगर, थाना रेहड़ निवासी रोहित चौहान पुत्र अशोक चौहान पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किये जा रहे है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.