प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे
हापुड़, मई 13 -- ,क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और नगर निवासी युवक ने बुधवार को मंदिर में विधि-विधान के साथ विवाह कर लिया। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। युवती ने कुछ दिन पहले युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नगर निवासी युवक के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार युवती ने गत दिनों युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि वह नगर के एक सेंटर पर काम करती थी, जहां साथ काम करने वाले युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती ने मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.