आजमगढ़, मार्च 5 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फुलवरिया पारा गांव में बुधवार की रात प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिससे युवती की मौत हो गई। प्रेमी बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों में लंबे समय से प्रेम संबंध था। तीन साल पहले दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया पारा गांव निवासी 19 वर्षीय बीए की छात्रा थी। गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। वर्ष 2023 में दोनों घर से फरार हो गए थे। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उस पर पॉक्सो एक्ट लगा था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। छह मार्च को कोर्ट में सुनवाई की तिधि निर्धारित है। होली के दिन बुधवार की रात प्रेमी युवक ने फोनकर युवती को बुलाया। गांव के सीवान में दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने से सरि...