आजमगढ़, मार्च 5 -- अहरौला, आजमगढ़। क्षेत्र के फुलवरिया पारा गांव में बुधवार की रात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे युवती की मौत हो गई। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। इसके बाद घर लौटे थे। फुलवरिया पारा गांव निवासी 19 वर्षीया सरिता पुत्री सुरेश गोंड बीए की छात्रा थी। गांव के ही एक युवक दिलीप से प्रेम प्रपंच चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। दोनों प्रेमी युगल घर लौट आए थे। होली के दिन बुधवार की रात में प्रेमी ने सरिता को फोन कर बुलाया, गांव के सिवान में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक ने फोन कर अपने मित्र को बुलाया, मित्र ने युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.