संभल, मार्च 29 -- संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल का पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर शनिवार शाम दोनों खेत पर प्रेमलाप करने पहुंच गए। इसी दौरान युवती के भाई ने दोनों को एक स्थान पर देख लिया और रंगे हाथों पड़कर दोनों को घर लाकर अलग अलग कमरे में बंद कर दिया। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवक के बंद होने की सूचना पाकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां युवती के परिजनों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म तथा युवक की मां की तहरीर पर बेटे को बंद कर पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.