लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- मोबाइल पर आई एक रांग नंबर काल ने एक युवक और युवती के बीच प्रेम कहानी के बीज बो दिए। इसके बाद युवती दिल्ली में काम करने वाले अपने प्रेमी से मिलने जा पहुंची। वहां से दोनों बम्हनपुर पहुंचे, जहां दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। सिंगाही थाने के मोतीपुर गांव के जमाल का बेटा जावेद दिल्ली में काम करता है। करीब डेढ़ माह पहले एक दिन उसके मोबाइल पर एक रांग नंबर लग गया। उसकी बात बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से कुछ देर बात हुई। इसके बाद उनकी अक्सर बात होने लगी और यह बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जान लिया। तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने बहराइच से दिल्ली पहुंच गई। वह दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पहुंची। वहां से दोनों एक साथ बस से पलिया आए। वहां से दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.