अमरोहा, मई 1 -- जोया, संवाददाता। गांव के बाहर मक्का खेत में छिपकर मुलाकात कर रहे प्रेमीयुगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसे लेकर गांव में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। बदनामी होने पर गुस्साए युवती के परिजनों ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर दे दी। दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए जुटी पंचायत में प्रेमी जोड़े का निकाह कराए जाने की बात चल रही है।मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी का गांव के ही युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार दोपहर दोनों गांव के बाहर मक्का खेत में छिपे हुए थे। कानाफूसी की आहट सुनाई देने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीण ठहर गए। उन्होंने खेत में घुसकर देखा तो प्रेमीयुगल आपत्तिजनक हालत में मिला। जिसका शोर देखत...