प्रेमी युगल की शादी रुकवाने पर फार्म हाउस में हंगामा
अलीगढ़, मई 24 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के नादा पुल स्थित विनायक फार्म हाउस में शनिवार शाम प्रेमी युगल की शादी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। युवती पक्ष की सूचना पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और रोरावर पुलिस की मदद से शादी की रस्में रुकवा दीं। बाद में कानूनी कार्रवाई पूरी होने और दोनों के बालिग होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने शादी की अनुमति दे दी। जानकारी के अनुसार गोंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के वृंदावन निवासी युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ समय पहले अपने-अपने घरों से चले गए थे। युवती पक्ष ने इस मामले में अपने क्षेत्र के थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी बीच शनिवार को दोनों ने अलीगढ़ के नादा पुल स्थित विनायक फार्म हाउस में शादी करने की तैयारी कर ली। शाम के समय शादी समारोह चल रहा था, तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.