वाराणसी, मार्च 13 -- सारनाथ (वाराणसी)। सारंगनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को प्रेमी युगल की शादी के बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के घरवालों से मारपीट की। सारनाथ पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। कोनिया क्षेत्र निवासी युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम संबंध है। उसकी मां की सहमति पर शुक्रवार को वह उसके साथ सारंगनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी की। इस दौरान युवती की बुआ, बहन, जीजा और पिता सहित कई लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रेमी के घरवालों से मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई ने घटना की सूचना सारनाथ पुलिस को दी। मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक संगीता ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...