गिरडीह, जून 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। रांची रेलवे स्टेशन से पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी जब प्रेम की डोर नहीं टूटी, तो आखिरकार परिजनों को हार माननी पड़ी। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत से जुड़े इस हाई-वोल्टेज प्रेम प्रसंग में तीन दिन तक चले समझाने-बुझाने का प्रयास भी बेकार गया। आखिर में बालिग प्रेमी युगल को उनकी मर्जी से साथ रहने की इजाजत दे दी गई। यह पूरा मामला करीब पखवारा भर पुराना है। बतला दें कि भंडारीडीह पंचायत के एक युवक और युवती घर से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। मामला यहीं खत्म समझा गया। लेकिन बीते शनिवार को युवती दोबारा घर से मोटी रकम लेकर फरार हो गई। इस बार सीधे अपने प्रेमी के साथ निकल पड़ी। परिजनों की शिकायत पर बेंगाबाद पुलिस एक्शन में आई। मंगलवार को पुलिस टीम ने दोनों को रां...