बहराइच, अक्टूबर 2 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के अस्पताल चौराहा रोड स्थित एक होटल अवध कैलाश के रूम में प्रेमी युगम की खुदकुशी का राज पुलिस अभी टटोल रही है। नोयडा में बिजली मिस्त्री का काम कर रहा रिंकू यादव पड़ोस में रह रही पिंकी को लेकर 15 सितम्बर को फरार हुआ था। रिंकू की शादी इसी वर्ष 11 जुलाई को हुई थी। वह अगस्त में नोयडा चला गया था। महिला के पति ने पत्नी के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने वहां परिवाद शिकायत दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के कथरा माफी के हसनपुर निवासी रिंकू यादव (27) पुत्र पति राम तीन भाईयों में मंझला था। उसकी शादी 11 जुलाई को परसा गांव से हुई थी। पत्नी की विदाई नहीं हुई थी। वह गौतमबुद्ध नगर में निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था। अगस्...