प्रेमी युगल का पेड़ से लटकता मिला शव
गाजीपुर, जुलाई 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शादियाबाद के ग्राम सभा अराजी कुकड़ा एक प्रेमी युगल के शव गुरुवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ से लटके हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त किया। जिसमें मृतक युवक 18 वर्षीय गोलू बिंद और उसकी 20 वर्षीय अंजू बिंद शामिल हैं। बता दें कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय गोलू बिंद और 20 वर्षीय अंजू बिंद एक दूसरे से बीते कई वर्षों से प्रेम करते थे। गोलू की मां ने कहा कि अंजू के परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया था, जिसके चलते यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अंजू के परिवार ने गोलू और अंजू की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शादियाबाद पुलिस ने बताया कि ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.