हजारीबाग, अप्रैल 19 -- प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी के घर दोनों के लटकते मिले शव कटकमसांडी(हजारीबाग)। प्रतिनिधिकटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव में शुक्रवार की रात को प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे से झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर कटकमदाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मृतक धीरज उर्फ गोलू गोप पिता ‌स्व़ राजेन्द्र गोप और हजारीबाग हुरहुरु निवासी रानी कुमारी के शवों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस नीचे उतरा गया, बताया जा रहा है कि युवक दो भाईयों में छोटा था । पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच ‌पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों शादी करने की बात कही थी । लेकिन घर वालों को रिस्ता मंजूर नहीं था। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी जिसकी शादी 2...