गढ़वा, मार्च 27 -- मझिआंव। थाना क्षेत्र के आच्छोडीह गांव में एक युवक सोनु चौधरी उर्फ सुनील चौधरी को एक लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी फुदुन चौधरी के लगभग 18 वर्षीय पुत्र सोनू चौधरी एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो के निर्देशानुसार पुलिस मौके पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...