देवरिया, मार्च 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत के दौरान प्रेमी-प्रेमिका के परिजन आपस में भिड़ गए। मामला बिगड़ता देख किसी ने तरकुलवा पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया।तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी। होलिका दहन से करीब एक सप्ताह पहले वह अपने मायके आई। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला उसका प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया। किसी तरह परिजनों ने दोनों को तरकुलवा कस्बे में एक फर्नीचर की दुकान पर बुलाया, जहां दोनों पक्षों के लोग पंचायत कर रहे थे। इसी बीच मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी भूप...