संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्रेमी पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी शादी शुभम के साथ 26 अगस्त 2025 को तामेश्वरनाथ मन्दिर में दोनों पक्षों के सामने सम्पन्न हुई। उसके बाद वह और शुभम दोनों दिल्ली में भी रह रहे थे। कुछ महीने बाद इसके पिता ने लड़के को बहला फुसलाकर उसे तलाक दिलाने के लिए बोला। कहा था कि अगर इसे नहीं छोड़ा तो जान से जाएगा। उसके बाद शुभम ने उसे घर जाने के लिए प्रेरित किया। फिर घर के लिए भेज दिया और बोला की घर चलो वह भी चलता है। घर आने के बाद वह नहीं आया और सास-ससुर ने भी उसे धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि अगर यहां से नहीं जाओगी तो उसे मरवा देंगे। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.