नई दिल्ली, जून 13 -- यूपी के मुरादाबाद में मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मशकूल से बीती 20 मई से लापता छात्रा का कंकालनुमा शव गुरुवार रात छजलैट थाना क्षेत्र में गागन नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने बीटीसी छात्रा के प्रेमी की निशानदेही पर शव बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। थाना मैनाठेर के गांव नगलिया मशकूल निवासी रामपाल की बेटी किरन बीटीसी कर रही थी। बताया गया कि बीते 20 मई को किरन संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। उसके पिता ने मैनाठेर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले केहर सिंह के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज करा दिया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को मैनाठेर पुलिस ने आरोपी केहर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.