प्रेमी ने स्विचऑफ किया मोबाइल तो टावर पर चढ़ गई किशोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- कुंडा, संवाददाता। कस्बे के करीब के एक गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी के प्रेमी ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया। कई बार कॉल करने के बाद उसने स्विच ऑफ कर लिया तो किशोरी मंगलवार दोपहर फरेदूपुर मोहल्ला स्थित टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों के साथ कोतवाल और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उसे आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा गया। हालांकि वह मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ घर चली गई। किशोरी कुंडा कस्बे के करीब स्थित एक गांव की रहने वाली बताई गई। उसका लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज गांव के एक किशोर से प्रेम संबंध था। इस बीच प्रेमी ने बात करना बंद कर दिया। कई बार फोन करने के बाद उसने मोबाइल स्विचऑफ कर लिया। इस पर दोपहर में किशोरी कुंडा कस्बे के फरेदूपुर मोहल्ले में पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। राहगीरों की नजर पड़ी तो टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.