कौशाम्बी, दिसम्बर 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि पांच दिसंबर को वह मजदूरी करने गया था। शाम को लौटकर आया तो पता चला कि 15 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता है। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि कड़ा धाम के बुलाकी गांव निवासी अमर सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया है। आरोपी का साथी पीड़ित के गांव का ही है। आरोपी ने पीड़ित की बेटी को पिछले दिनों मोबाइल फोन भी दिया था, जिसे छीनकर किशोरी के परिजनों ने रख लिया था। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवकों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.