प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पानी की टंकी पर चढ़ गई किशोरी
पीलीभीत, मई 13 -- कलीनगर/ माधोटांडा। प्रेमी के शादी करने से मना करने पर किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी किशोरी नीचे नहीं उतरी। लगभग एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। प्रेमी ने शादी के लिए हामी भरने के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा। पुलिस ने समझाने के बाद किशोरी को परिजनों को घर भेज दिया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा की रहने वाली एक किशोरी का गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को किशोरी ने प्रेमी के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज किशोरी गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। सैकड़ों लोग मोके पर एकत्र हो गए। जानकारी लगते ही परिजन भी टंकी के पास पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को समझाने का प्रयास किया लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.