संवाददाता, जुलाई 24 -- हरदोई के बेनीगंज में प्रेम-प्रसंग में शादी से इनकार करने पर एक शादीशुदा महिला ने शारदा नहर में चलती ऑटो से छलांग लगा दी। वहां मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में उतर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 28 वर्षीय महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसने कोरोना काल के दौरान दिल्ली में रहने के समय कछौना थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।प्रेमी ने शादी से इनकार किया, युवती नहर में कूदी महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। इसी बीच उसकी पहचान कल्याणमल क्षेत्र के सेमरा खुर्द निवासी युवक से हुई। वह लखनऊ में पढ़ाई करता...