नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के पास मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी चालक प्रेमी ने शादी का दबाव डालने पर चुन्नी से घोंटकर महिला की जान ली थी। इसके बाद वह महिला के तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी से रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च की सुबह गुलशन मॉल के पास सर्विस रोड के किनारे एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी कविता उर्फ काव्या के रूप में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने कविता के पति शंकर की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसीपी राकेश कुमार की निगरानी में तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस को महिला के पति से पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.