प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा तमाचा, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने भी थप्पड़ों से कर दिए गाल लाल; कानपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 23 -- कानपुर में जीटी रोड पर रावतपुर स्टेशन के सामने तब वाहनों के ब्रेक लग गए जब एक युवती चलती स्कूटी से कूद गई। साथ बैठे युवक ने उसे तमाचा जड़ा तो युवती भी पीछे नहीं रही। दनादन थप्पड़ मारकर युवक के गाल लाल कर डाले। मारपीट देख दौड़े राहगीरों ने भी युवक की धुनाई कर दी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भी दो थप्पड़ से उसे जड़े और स्कूटी समेत दोनों को सीएसए पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। इस घटना से जीटी रोड पर जाम लग गया। युवती ने पुलिस को बताया कि पीटने वाला उसका ब्वॉय फ्रेंड था।बीचे सड़क प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा यह वाकया बुधवार दोपहर बाद 3:45 बजे का है। कल्याणपुर की तरफ से स्कूटी पर सवार युवक और युवती जीटी रोड पर जरीब चौकी की तरफ जा रहे थे। रावतपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने दूसरी पटरी से ये गुजर रहे थे। इसी बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.