महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस से अजीबो गरीब शिकायत की है। यह शिकायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती ने अपने प्रेमी पर दो वर्षों से प्रेम संबंध में बातचीत करने के बाद अचानक संपर्क खत्म करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेम संबंध गुलहरिया थाना क्षेत्र के एक युवक से था। युवक की रिश्तेदारी युवती के गांव में है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी अब गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में भी नहीं आ रहा है और उसने मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में पंचायत के दौरान मारपीट, यौन शोषण का आरोप परेशान युवती ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर मामल...