अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में एक प्यार में धोखा दिए जाने और शारीरिक शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण और डीएनए नमूना एकत्र करवा चालान किया है। बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का कैंट थाना क्षेत्र के मझवा गद्दोपुर में रहने वाले मूल रूप से गोंडा जनपद के करनैलगंज निवासी युवक सूरज से प्रेम प्रसंग हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि साथ जीने-मरने और जिंदगी भर रिश्ता निभाने का वादा किया गया और जब बात शादी की आई तो सूरज ने विवाह करने से इंकार कर दिया। लोकलाज और सामाजिक मर्यादा के तहत परिवार ने उसका विवाह कर दिया। इससे नाराज प्रेमी सूरज उसको मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेज परेशान करने लगा। फिर पति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.