गढ़वा, अप्रैल 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की 19 वर्षीय अनिता कुमारी ने अपने प्रेमी सत्येंद्र उरांव के खिलाफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन में अनिता ने बताया कि उसका और सत्येंद्र उरांव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। उसी क्रम में अचानक सत्येंद्र द्वारा विवाह से इनकार किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और न्याय की उम्मीद में थाना पहुंची। बाद में मामले में पुलिस की पहल पर मंदिर में उनकी शादी हुई। अनिता अपनी दादी पान कुंवर देवी के साथ थाना पहुंची थी। यह भी पढ़ें- महराजगंज में शादी की जिद में टावर पर चढ़ा प्रेमी, युवती के समझाने पर नीचे उतरा उसने सुंडी निवासी सत्येंद्र के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने दो...