मैनपुरी, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक युवती और उसके परिजनों पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर युवती के अश्लील फोटो और मैसेज वायरल करने की धमकी दी जा रही है। एसपी के निर्देश पर करहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही आरोपी घर से भाग निकला है। पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री बीएससी की छात्रा है। पांच वर्ष पूर्व गांव का ही युवक शिवम पाल पुत्र अरविंद उसे अगवा कर ले गया था। बाद में सामाजिक पंचायत के बाद वह अपनी पुत्री को घर ले आया और मामला शांत हो गया। लेकिन पिछले 5-6 महीने से आरोपी उसे और उसकी पुत्री को मोबाइल पर अश्लील फोटो और मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। वह जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर वह सोशल मीडिया पर अश्लील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.