संवाददाता, फरवरी 26 -- पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने झांसी और दतिया क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा निवासी 38 वर्षीय हंसराज वर्मा की हत्या कथित रूप से उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी देवर और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने जमीन में दफनाए गए शव को निकलवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पति की हत्या कर शव दफनाया जानकारी के अनुसार, हंसराज वर्मा निजी कामकाज करते थे और पत्नी बबीता व दो बच्चों के साथ रहते थे। 4 फरवरी को वह ग्वालियर में एक रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिल...