गिरडीह, दिसम्बर 17 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जिले के प्रख्यात तीर्थ स्थल झारखंडधाम में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों बेहद खुश थे। मंदिर में दोनों ने भगवान को साक्षी रखकर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई। जोड़े की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो निवासी सुरुचि कुमारी (19) पिता संजय मोदी एवं बरही थाना क्षेत्र के तेतरिया भंडारो(गुंडियो) के रघुनन्दन मोदी (28) पिता चौधरी मोदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरुचि और रघुनन्दन कहीं घूमने गए थे इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। कुछ ही दिनों बाद दोनों में प्रेम हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली। फिलहाल सुरुचि अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं रघुनन्दन भी तीन वर्ष पूर्व अपनी पढ़ाई छोड़कर अपने एक कारोबार से जुड़ गया। वह शादी-विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.