प्रेमी जोड़े ने मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में लिए सात फेरे
अमरोहा, जून 1 -- जोया। प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। युवती दुल्हन के रूप में पति के साथ ससुराल रवाना हो गई। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दरअसल, युवक की बहन की ससुराल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में है। उसका अपनी बहन के घर आना-जाना था। इसी दौरान परिवार में रहने वाली युवती से उसकी पहचान हुई जो देखते ही देखते प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों में करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने शादी की इच्छा जताई लेकिन युवक के परिजन राजी नहीं हुए।लिहाजा, युवती ने अपने परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंच शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई। उस समय दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.