प्रमुख संवाददाता, मई 6 -- यूपी के शाहजहांपुर में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। इसी कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के कलान तहसील क्षेत्र के परौर थाना अंतर्गत कुबेरपुर गांव में बुधवार तड़के एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय नन्ही उर्फ संध्या पुत्री जितेंद्र उर्फ मटरे और 20 वर्षीय सुवेंद्र पुत्र शिव नारायण के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प...