प्रधान संवाददाता, अप्रैल 25 -- भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और वो के चक्कर में दर्दनाक घटना हुई। शादीशुदा महिला का पति उसे साथ लेने आया तो महिला ने अपने प्रेमी को छोड़ जाने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो महिला ने कहा जहर खाकर जान दे देंगे। जहरीला पदार्थ लेकर मुंह में डाल लिया। उसके बाद प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के मुंह से जहरीला पदार्थ बाहर निकल गया और प्रेमी ने उसे निगल लिया। प्रेमी की मौत हो गई जबकि महिला स्वस्थ है। कंचन देवी के प्रेमी रहे मृतक भरत कुमार के पिता चानो मंडल ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। भरत नाथनगर के हरिदासपुर का रहने वाला था।भरत और कंचन प्रेम विवाह के बाद गुजरात चले गए थे भरत ने अपनी पहली पत्नी लूसी को छोड़कर कंचन से प्रेम विवाह कर लिया था जबकि कंचन ने अपने पहले पति मन...