पूर्णिया, अप्रैल 10 -- कसबा, एक संवाददाता। एक प्रेमी जोड़े की बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कसबा प्रखंड के एक पंचायत का बताया जा रहा है। करीब 24 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रेमिका व प्रेमी अलग-अलग खंभे में बंधे हैं। सामने गांव के लोगों की भीड़ है। वहीं गंजी व लुंगी पहने एक वार्ड सदस्य दोनों की पिटाई कर रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस प्रेमिका को पीटा जा रहा है, वह दो माह की गर्भवती है। बताया जाता है कि महिला पहले से शादीशुदा है। मायके में एक युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और दोनों को पकड़ लिया। मामला को पुलिस में ले जाने के बजाय वार्ड सदस्य को सौंप दिया। वार्ड सदस्य ने खुद ही कानून को हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.