वरिष्ठ संवाददाता, मई 15 -- मुरादाबाद के नागफनी के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती अचानक हुई घटना नहीं थी। इसके लिए उसकी बेटी अरीबा अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई माह से योजना बना रही थी। अरीबा अपने प्रेमी अरशद वारसी से निकाह करने से पहले उसे करोड़पति बनाना चाहती थी। इसके लिए उसने अरशद को अपने ही घर में लूटपाट की वारदात करने के लिए तैयार कर लिया था। जनवरी से जब घर में इमरान अधिक रकम लेकर आता तो बेटी अरीबा उसकी फोटो खींच कर अरशद वारसी के पास भेज देती थी। उसे भरोसा भी देती थी कि घर से पैसे जाने के बाद परिवार कभी भी पुलिस में शिकायत नहीं करेगा। रविवार रात भी उसने ऐसी ही फोटो भेजी थी, जिसके बाद आरोपी अरशद वारसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।लव अफेयर में घर में डलवाया डाका पुलिस से मिली जा...